Wednesday, 25 January 2017

वो मोहब्बत में हमारे इस कदर......


चमकते थे सितारे हर तरफ
खुशबू थी और थे नज़ारे हर तरफ
देख आये हम तो यह सारा जहाँ
मिलते है जहाँ में गम के सहारे हर तरफ
अब तो बस उनकी तमन्ना एक शर्त है
बस जायेंगे उनके दिल के आशियाने में हर तरफ
डूब तेरी आँखों के समंदर में इसका कोई गम न था
थे बस हम ही तनहा प्यार बसता था हर तरफ
काश खो जाते तेरी आँखों में कहीं
और वो पुकारे हमें हर तरफ
वो मोहब्बत में हमारे इस कदर आसीर हुए
और नज़र आने लगे हम उन्हें हर तरफ
बस अंधेरों से बचना से बचाना था उन्हें
इस लिए रख दिए अपने आँखों के तारे हर तरफ.....

काँटे क़िस्मत में हो

 काँटे क़िस्मत में हो
तो बहारें आये कैसे
जो नहीं बस में हो
उसकी चाहत घटाये कैसे

सूरज जो चढ़ता है
करते है उसको सब सलाम
ढूबते सूरज को भला
ख़िदमत हम दिलायें कैसे

वो तो नादान है
समंद्र को समझते है तालाब
कितनी गहराई है
साहिल से बताये कैसे

दिल की बातें है
दिल वाले समझते है जनाब
जिसका दिल पत्थर का हो
उसको पिघलाये कैसे

काँटे क़िस्मत में हो
तो बहारें आये कैसे
जो नहीं बस में हो
उसकी चाहत घटाये कैसे....



राह देखूँगी मैं तुम्हारी शाम-ओ-शहर…….


हो राहे मुस्किल या हो आसान साथ तुम निभाया करना
थमा है हाँथ तो उम्र भर मेरे साथ चलना
धुप हो या हो छाओं या चले आँधियों का सफर
मेरे चेहरे पे सदा तू अपने पलकों का साया करना
राह देखूँगी मैं तुम्हारी शाम-ओ-शहर
तो कभी जल्दी तो कभी देर से तुम आया करना
हो खता मुझसे कोई तो डाँट लेना सरे-महफ़िल
फिर अकेले में गले लगा कर मनाया करना
पहचान जाउंगी मै तुम्हे तुम्हारी खुशबू से
तुम आके पीछे से मेरी आँखों को बंद करना
जागूँ अगर रात भर मै तो तुम मुझसे बातें करना
जब नींद आ जये तो अपनी बाँहों में सुलाया करना
मैं आसीर हो जाऊं तेरी अल्फाज़ो की
तू ऐसे अपनी बातों में मोहब्बत की तपिश रखना.....

Tu Jo Keh De...


तू जो कह दे तो खुदा से भी लड़ जाये हम
तेरी ख़ुशी के लिये मरना पड़े ,मर जाये हम
तेरी बातें है मिशरी जैसी तू बता दिल कैसे न लगाये हम
तेरी चाहत में कशिश कुछ ऐसी बिन कहे खींचते ही आये हम
तू जो कह दे मुझसे अब बिन कहे अजनबी बन जाये हम
तू जो कह दे तो खुदा से भी लड़ जाये हम
तेरी ख़ुशी के लिए मरना पड़े मर जायेगे हम
तुझको पाना है एक गुज़ारिश अपनी, दिल को कैसे समझायें हम
तुझको खोना था किस्मत अपनी ,रोक भी तुझको ना पाये हम
तू जो मिल जाये यूँ ही कभी सच कहे ख़ुशी से मर जाये हम
तू जो कह दे तो खुदा से भी लड़ जाये हम,...



प्रेमिका की शादी कहीं और........



प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाती है.
तब प्रेमी कहता है...!!
.
आज दुल्हन के लाल जोङे में
उसकी सहेलियों ने सजाया होगा
.
मेरी जान के गोरे हाथों पर
सखियों ने मेहंदी को लगाया होगा
.
बहुत गहरा चढेगा मेहंदी का रंगा
उस मेहंदी में उसने मेरा नाम छुपाया होगा
.
रह रहकर रो पङेगी
जब भी उसे मेरा ख्याल आया होगा
.
खुद को देखेगी जब आइने में
तो अक्श उसको मेरा भी नजर आया होगा
.
लग रही होगी एक सुंदर सी
बाला
चांद भी उसे देखकर शर्माया होगा
.
आज मेरी जान ने अपने मां बाप की
इज्जत को
बचाया होगा
उसने बेटी होने का फर्ज निभाया होगा
.
मजबूर होगी वो बहुत ज्यादा
सोचता हुं कैसै खुद को समझाया होगा
.
अपने हाथों से उसने
हमारे प्रेम खतों को जलाया होगा
.
खुद को मजबूर बनाकर उसने
दिल से मेरी यादों को मिटाया होगा
.
भूखी होगी वो मैं जानता हुं
पगली ने कुछ ना मेरे बगैर खाया होगा
.
कैसे संभाला होगा खुद को
जब फैरों के लिए उसे बुलाया होगा
.
कांपता होगा जिस्म उसका
जब पंडित ने हाथ उसका किसी और के हाथ में
पकङाया होगा
.
रो रोकर बुरा हाल हो जाएगा उसका
जब वक्त विदाई का आया होगा
.
रो पङेगी आत्मा भी
दिल भी चीखा चिल्लाया होगा
.
आज उसने अपने मां बाप की इज्जत के लिए
उसने अपनी खुशियों का गला दबाया होगा...


Friday, 6 January 2017

जब भी आप जिंदगी में बेहद उदास और हताश हो जाएँ तो याद रखें 10 बातें


हमारे जीवन में अक्सर ऐसे मौके आते हैं जब हमें सारे दरवाजे बंद नजर आते हैं और हम बेहद निराश और  उदासी से घिर जाते हैं। ऐसे मौके पर हमें आपने आप को अपने परिवेश की अच्छी चीजों की याद दिलानी पड़ती है क्यूंकि ऐसी चीजें हमारे आस-पास हमेशा मौजूद रहती हैं, और जब हम अपनी और अपने आस-पास की अच्छाईयों पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो बाकि नकारात्मक चीजें अपने आप विलुप्त हो जाती हैं और हम पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और बुलंद इरादों के साथ आगे बढ़ते हैं।
जब भी उदासी और निराशा का बादल आप पर गहराए तो इन १० बातों को याद रखें : 



1. वक्त सारे घाव भर देता है :  
आप जिन परिस्थितियों से भी गुजरे हों, या फिर आपके हालत कितने भी बुरे क्यों न रहे हों, ये जल्द ही खत्म होंगे। आप इन हालातों से जूझना सीख जायेंगे और इनके साथ जीना भी सीख जाएंगे, धीरे धीरे आपको इन हालातों की आदत हो जाएगी और सब कुछ पहले जैसा सामान्य हो जायेगा।

2. मौके हर जगह हैं : 
हर दिन के साथ जिंदगी आपको अनगिनत मौके देती है; आपको बस उन्हें पहचानने और उनका सबसे अच्छा इस्तेमाल करने के लिए प्रयासरत होना पड़ेगा।

3. दुनिया में अच्छे लोगों की कमी नहीं है जो आपकी मदद कर सकते हैं और आपको प्रेरित कर सकते हैं : 

हो सकता है आप नकारात्मक सोच और हमेशा जीवन को नकारने वाले बुरे लोगों से घिरे हों जो आपके लक्ष्यों का मजाक उड़ाते हों और हमेशा आपको नीचे दिखाने की कोशिश करते हों;  ऐसे लोगों से आप दूर ही रहें ; हमें ऐसे लोगों की जरुरत नहीं है, अगर आप ऐसे लोगों के साथ जुड़े रहते हैं तो आप कभी भी अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। लेकिन यह भी याद रखें की हमारे आस पास अच्छे लोगों की भी कमी नहीं है जो हमेशा हमें प्रेरित करते है और हमारा उत्साह बढ़ाते है। इंटरनेट के युग में ऐसी वेबसाइटस और ब्लॉग्स भी हैं(जैसे हिंदी साहित्य मार्गदर्शन ) जो आपको बेहतर बनने में आपकी मदद करती हैं। आपको बस उन्हें पहचानना और खोजना है।

4. अगर आपको अपने बारे में कुछ पसंद नहीं है तो उसे आप कभी भी बदल सकते हैं : 
कमियां हम सब में होती हैं।  हो सकता है आपको अपना पतला या मोटा शरीर पसंद न हो या आप सोचते हों की आपके अंदर कुछ विशेष गुण नहीं है या फिर आप दूसरों से बातें करने में शरमाते हैं, लोगों के सामने बोलने में डर लगता है  इत्यादि ।
इन सभी चीजों को बदला सकता है; बस आपको ये जानना है की आप ऐसा बदलाव क्यों लाना चाहते हैं और इसके प्रति हमेशा प्रयासरत रहें। अगर आप वास्तव में अपना जीवन बदलना चाहते हैं तो हर दिन अपनी इन कमियों को दूर करने का प्रयास करें।

5. कुछ भी उतना बुरा नहीं है जितना कि दिखता है : 
कभी-कभी हम हालातों को इतना बढ़ा चढ़ा कर देखने लगते हैं की वो हमारे लिए सबसे बुरा प्रतीत होने लगते हैं जबकि वास्तव में सब कुछ, कुछ ही समय के लिए होता है और बदला जा सकता है।

6. जीवन सुलझा होता है इसे उलझाएं नहीं :

हमें अपने जीवन को हमेशा सुलझाने का प्रयास करना चाहिए इसलिए अपने अति-महत्वकांछी लक्ष्यों को त्याग दें और लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं इसका अनुमान लगाना छोड़ दें।  जिन चीजों का इस्तेमाल आप बिलकुल नहीं करते हैं उनको फेंक दें और अपने डेस्क पर या घर में थोड़ा जगह बनायें। पुरानी बातों और भविष्य की चिंता में समय व्यर्थ न करें और वर्तमान में ध्यान केंद्रित करें।  

7. असफलताएँ और गलतियां आशीर्वाद /वरदान हैं :
असफल होना सफलता के लिए किये गए प्रयास का सबसे बड़ा प्रमाण है, इसका मतलब है कि आप अपने जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रयासरत हैं।  
किसी भी कार्य में प्रयास करने पर भी असफलता आपको अनुभव प्रदान करती है और मजबूत बनाती है और आपको सिखाती है कि किन गलतियों को दोहराने से आपको बचना चाहिए जो अगले प्रयास में सफलता सुनिश्चित कर सकती है।  

8. "​जाने दो यारों"  ऐटिट्यूड अपनाएं : हमेशा आप प्रसन्न रहेंगे 
कभी कभी कुछ चीजों को छोड़ देना या किसी को माफ़ कर देना बहुत अच्छा साबित होता है। ऐसा करने से आपको शांति मिलती है और आपके मन से बोझ हल्का हो जाता है। शांत मन से ही आप वर्तमान में जी सकते हैं और अपने कार्यों में ध्यान लगाकर प्रगति कर सकते हैं।  

9. कायनात हमेशा आपके पक्ष में काम करती है न की विरोध में :
जीवन कभी-कभी हमें अन्यायपूर्ण लगता है और हम ये सवाल पूछने लगते हैं की "हमेशा मैं ही क्यों", लेकिन ऐसा सिर्फ इसलिए लगता है कि हम कभी कभी चीजों को कुछ ज्यादा ही व्यक्तिगत ले लेते हैं और कुछ ज्यादा ही उम्मीद लगा बैठते हैं या फिर उतना प्रयास नहीं करते जितना हमें करना चाहिए था। ब्रम्हाण्ड हमें हमेशा संकेत देता रहता है लेकिन कभी कभी हम बंद दरवाजों की तरफ इतनी देर तक देखते रहते हैं की आगे के मौके हमें दिखाई नहीं देते।  आपको ब्रम्हांड के संकेतो को समझना होगा और आपके लिए जो सही है उसका चुनाव करना होगा।  

10 .  हर अगला दिन आपके लिए नयी उमीदों का भण्डार लेकर आता है :
अगला दिन नयी उम्मीदों के साथ आएगा और अपने साथ कुछ नया लेकर आएगा और यही सच है। गुजरा दिन कितना ही बुरा क्यों न हो, आने वाला दिन नया होता है और हमें तय करना होता है की इसकी शुरुआत कैसे की जाय और इस कैसे बिताया जाय।  

याद रखिये कठिन परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं और कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।  

Monday, 26 December 2016

Itna Kar Sakoge

In bheegi aankho mein kabhi tumhari mohabbat hua karti thi….
lauta sakoge…??
.
Is tute hue dil mein kabhi tumhari yaadein basti thi…
fir se saja sakoge..??
.
Aansu jo beh gae wo puchhte hain aaj bhi mujhse…
ke kyu baha dia hume unke lie jo hume kuch smjhte hi nahi….
unhe smjha sakoge…??
.
Roz raat ko wo tumhari loriyaan gunjti hain in kaano mein…
kya fir se suna sakoge…??
.
Soi nahi jo aankhe jane kb se tumhari raah dekhte hue…
kya unhe sula sakoge..??
.
Pasand tha wo mausam jo badal gaya…
kya wo mausam fir la sakoge..?
.
Wo raate jo thi gawah tumhare pyar ki or mere izhaar ki…
kya wo raatein bhi bhula sakoge..??
.
Yun badal to tum gae itni durr tak aate aate… mausam to fir laut aate hn…
kya tum aa sakoge..??
.
Bas ek guzarish reh gai adhuri..
kya tum barso ki ye pyas ek pal mein bhuja sakoge..??
.
Wo kya bewafai mujhse hui jisne tumhe chheen lia mujhse….
kya ye bhi bata sakoge..??
.
Har purdah hata kar tumhara pyar paa lia tha mne…
kya wo pardey fir gira sakoge..??
.
Yun haar aayi main apni sari dunia sari khushiyaan tumhare liye..
kya mere dard mein simat kar mujhe hasa sakoge..??
.
Ye zindgi jis par tumhara naam likh lia maine…
ye batao kis nafrat se ye naam hata sakoge..??
.
Keh to diya itni asani se ke tumhara wajood mita du main khud se…
wajood to mita diya apna ehsas mita sakoge…??
.
Yun meri masoom mohabbat bhi thak chuki hai tumhari rusvai se…
katl to kar diya ab kya jazbaaton ka janaaza bhi utha sakoge..??
.
Yun tumhari har khata nam aankho se maaf kar di maine. ..
mujh tak to thik hai kya khuda se apni ye khataein maaf kara sakoge…??
.
Kuch nishan tumhari mohabbat ke jism par bhi reh gae hain…
dil se mujhe mita diya ab kya nishan mere jism se bhi mita sakoge..??
.
Yaad hai mujhe wo mere ruthne par bhi mera tumhe manana….
chalo main pagal hi sahi par kya ye pagalpan bhi kahin or paa sakoge..?? :)